फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ी गई एक बाइक के अलावा चार अन्य चोरी की बाइकें बरामद की है। चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के पुलिस की टीम मानकपुर शिवपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान झबरेड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने युवकों से बाइक के कागज मांगे तो वह दिखा नहीं पाए। ऐेसे में पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक की जानकारी ली। जानकारी मिली कि बाइक दिल्ली से चुराई गई है। इसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर चोरी की क्षेत्र से अन्य चार और बाइक बरामद की गई। चोरी की बाइकों में एक डिस्कवर, एक होंडा शाइन और तीन स्पलेंडर बाइक शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनीश, मनित उर्फ मोनू निवासी थाना बेहट जिला सहारनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी अनीश के पास से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें