ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में पंजाबी युवा विंग टीम का गठन किया गया। इस दौरान पंजाबी युवा विंग में नए सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पंजाबी संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में महासभा की बैठक हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा युवा पंजाबी विंग का नितिन सेठी को रुड़की नगर संयोजक, दिलीप मेहंदीरत्ता और अशोक भूटानी को महासभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आने वाली युवा पीढ़ी समाज के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करें। जिससे समाज की तरक्की हो। महानगर अध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशी के साथ मिलजुलकर हम सब को अपना कार्य करना है। इस दौरान प्रदेश सचिव भूषण कालरा, गढ़वाल प्रभारी सुनील अरोड़ा, प्रदेश सहप्रभारी राज ओबराय, सुभाष सरीन, सुरजीत सिंह चंडोक, महानगर महामंत्री पंकज नन्दा, महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा, राजन आहूजा, दीपक अरोड़ा, भारत भूषण मेहंदीरत्ता, रिंकू अहूजा और रजत मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।