फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा, सोलानी के किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खानपुर/लक्सर। गंगा और सोलानी नदी के उफनने से ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दोनों नदियों के किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गांवों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुब मिश्र ने बताया कि बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। हर पल दोनों नदियों के जलस्तर पर उन्हें नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक चार घंटे में जलस्तर की जानकारी तहसील मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे बसे गांवों में कटाव का खतरा बढ़ गया है। डुमनपुरी ,बालावाली, कलसिया, डेरियो, बादशाहपुर, पोडोवाली, इदरिशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द आदि गांवों के लोग गंगा के बढ़ते जलस्तर से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें