ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
नवोदय क्रांति परिवार की ओर से उत्तराखंड के दस शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए हरियाणा में सम्मानित किया जाएगा। इनमें से चार को राष्ट्रीय और छह को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें दो एवं तीन फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर एवं सम्मान समारोह के दौरान दिए जाएंगे।
राजकीय शिक्षकों के सबसे बड़े समूह नवोदय क्रांति परिवार की ओर से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के ऑडिटोरियम में दो और तीन फरवरी को राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें देश के लगभग 15 राज्यों से बेहतरीन नवाचारी सरकारी शिक्षक भाग लेंगे। नवोदय क्रांति परिवार के नेशनल मोटिवेटर संजय शर्मा वत्स ने बताया कि समारोह में स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट क्लास, टीएलएम, नवीन शिक्षण विधियों आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। नवोदय क्रांति परिवार की ओर से स्कूलों में नवोदय क्रांति स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए जा रहे हैं, जहां बच्चों को कॉपी, पेंसिल और पुस्तक के बिना भी अभ्यास करवाया जा सकता है। बेहतरीन शिक्षकों से स्मार्ट और नवाचारी शिक्षण विधियां व शिक्षण टूल्स तैयार किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उत्तराखंड के प्रतिभागी
1. लक्ष्मी नैथानी, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडा कल्जीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल
2. संजय शर्मा, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़पुर, ब्लॉक रुड़की, हरिद्वार
3. ललित कुमार, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौरी, ब्लॉक रुड़की, हरिद्वार
4. विनीता स्टैनले, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतोवाली, ब्लॉक नारसन, हरिद्वार
राज्य पुरस्कार के लिए उत्तराखंड के प्रतिभागी
1. दारा सिंह यादव, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-चार, ब्लॉक बहादराबाद, हरिद्वार
2. संतोष कुमारी, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौरी, ब्लॉक रुड़की, हरिद्वार
3. सुमन, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़पुर, ब्लॉक रुड़की, हरिद्वार
4. अनुभव गुप्ता, सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर, ब्लॉक रुड़की, हरिद्वार
5. संदीप कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रतनपुर, ब्लॉक रुड़की हरिद्वार
6. रोहिताश कुमार, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, रुड़की, हरिद्वार