II
एक युवक की दुकान पर फाइनेंस पर मोबाइल लेने गई थी महिला
I
I
I
Iएक महिला के आधार कार्ड से धोखाधड़ी कर एक युवक ने हजारों रुपये का ऋण ले लिया। महिला के पास बैंक से ऋण जमा करने के लिए मैसेज आया तो सच्चाई का पता चला। महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीपुरी निवासी मंजू ने बताया कि कुछ दिन पहले वह मोहल्ले में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर फाइनेंस पर नया मोबाइल लेने गई थी। युवक ने आधार कार्ड लेकर मोबाइल लेने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही थी। कुछ देर बाद ही उसने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इस पर वह अपना आधार कार्ड लेकर घर आ गई थी।
I
Iअब उसके पास बैंक से ऋण जमा करने का मैसेज आया है। उसने बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि 80 हजार रुपये का ऋण लिया गया है। महिला ने बताया कि युवक माधोपुर का रहने वाला है और अब उसने मोबाइल की दुकान भी बंद कर दी है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I