ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 143वें जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों से लेकर सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं, स्कूल-कालेजों में एकता दौड़ के साथ विभिन्न प्रतियोगिता कराई गईं।
बीएमएम इंटर कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में भी बच्चों को बताया। इसके बाद स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अनिल शर्मा, अविनाश कुमार, अजय कौशिक, डॉ. अनस ढोडियाल, अखिलेश मोहन, डीएम पांडेय आदि मौजूद रहे। बीएसएम पीजी कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जागरुकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉक्टर राजेश पालीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान अनिमेश, जमाल, इजहार, पावन, मनप्रीत आदि मौजूद रहे। मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कालेज में निबंध, पोस्टर, भाषण, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। उपप्रधानाचार्य अनिता रस्तोगी, अनु शर्मा, मुन्नी देवी, श्रद्घा हिंदू, कामनी गुप्ता, निधि शर्मा, बबीता त्यागी आदि मौजूद रहीं। कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक रुड़की की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार अग्रवाल, वनिता गोयल, नमन पटेल, शिवम कश्यप, पृथ्वीराज, आकांक्षा, यश, रितेश, राहुल, अनिकेत, अमन तलवार, पुलकित आदि मौजूद रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक में राश्ट्रीय एकता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर संभाषण, विचार आदि प्रस्तुत किए गए।