फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट न आने के कारण हेपेटाइटिस सी के मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

प्रहलादपुर ग्राम पंचायत में हेपेटाइटिस सी मामले में स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 65 ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हो जाने के बाद वायरल लोड के लिए दोबारा ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिये थे। लेकिन, 15 दिन बीतने के बाद भी वायरल लोड की रिपोर्ट नहीं आने से ग्रामीणों का इलाज शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खानपुर विकासखंड क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में लगभग ढाई माह पहले दो दर्जन ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने प्रहलादपुर पहुंकर हेपेटाइटिस सी के संदिग्ध ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिए लिए थे। जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने 65 ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि की। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी वायरल लोड की जांच के लिए 15 दिन पहले रक्त के नमूने लिये थे। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि दिल्ली से जल्द ही उनके रक्त के नमूने की रिपोर्ट आ जाएगी और उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग हेपेटाइटिस सी से पीड़ित ग्रामीणों के सेहत के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण कुशलपाल, ईलम चंद्र, अरूण कुमार, अरविंदर सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह आदि का कहना है कि रक्त के नमूने लिए स्वास्थ्य विभाग को लगभग 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट नहीं सौंप रहा है और न ही उनका इलाज करने में कोई दिलचस्पी ले रहा है।
विज्ञापन

दो-तीन दिन में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित ग्रामीणों के वायरल लोड की रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद इलाज भी शुरू कर दिया जाएगा।
- एचडी शाक्य, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें