फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला के खाते से 70 हजार साफ, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 10 May 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव में ठगों ने मदद के बहाने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। मुंडलाना गांव निवासी मुंजेश ने पुलिस को बताया कि बीती तीन मई की शाम वह पैसे निकालने के लिए एटीएम पर गई थी वहां कुछ अज्ञात युवक मौजूद थे। काफी प्रयास के बाद भी पैसे नहीं निकले तो युवकों ने मदद की बात कही। आरोप है कि युवकों ने उसका असली कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। पैसे नहीं निकलने पर वह घर वापस आ गई। कुछ ही देर बाद महिला के मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। ठगों ने उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से कुल 70 हजार रुपये उड़ा दिए थे। पीड़िता ने शनिवार को मंगलौर थाने पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल भगवान सिंह मेहर का कहना है कि एटीएम के कैमरों की फुटेज मंगवाई जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें