फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से मोहा मन

Sun, 10 May 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से मोहा मन
विज्ञापन


मंगलौर। मदर्स-डे के उपलक्ष्य में रविवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में शुक्रिया मां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि भगवानपुर विधायक ममता राकेश की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने बोर्ड मेरिट सूची में 21वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आरजू कोसम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं बल्कि पूरा जहान है। उन्होंने विद्यालय को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। मौके पर मनोज शर्मा, छात्रा अलीशा,आयत दीपा शर्मा, शरद शर्मा, रफत बानो, वसीम अब्बासी, निकिता त्यागी, अक्षय राठौर, रुद्राक्ष शर्मा, आयशा, राबिया आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें