फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर 66.70 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 66.70 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




शुक्रवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा निवासी तसलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिचित नूरआलम निवासी लंढौरा और पवन दुबे निवासी लक्सर ने उसे एक लुभावना ऑफर दिया था। आरोपियों ने उसे बताया था कि उन्होंने मंगलौर के लंढौरा स्थित 24 बीघा जमीन का सौदा उग्रसेन अग्रवाल नामक व्यक्ति से 38 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से किया है।

उन्होंने लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया। एक सितंबर 2021 को नूरआलम के हिस्से में 20 प्रतिशत की साझेदारी तय हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीखों में कुल 66 लाख 70 हजार रुपये लिए। इसमें से 29 लाख 50 हजार नकद और बाकी की रकम बैंक ट्रांसफर के जरिए नूरआलम के भारतीय स्टेट बैंक (लंढौरा शाखा) के खाते में भेजी गई।
विज्ञापन




तसलीम का आरोप है कि पवन दुबे, नूरआलम और उनके साथियों इकराम, फरीद अंसारी व कुरबान ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उसके पैसे हड़प लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को भूमि का एकल स्वामी बताया और बिना उसको बताए अन्य लोगों से पैसे लेकर जमीन का बैनामा करना शुरू कर दिया।



जब पीड़ित तसलीम ने अपने पैसे या जमीन के हिस्से की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोप है कि 10 नवंबर 2025 को जब तसलीम ने अपने भाई मुर्सलीन और गवाह बासिद अली के सामने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने न केवल पैसे देने से मना किया बल्कि गाली-गलौज देते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नूरआलम व कुरबान निवासी लंढौरा, इकराम निवासी संघीपुर, फरीद व पवन दुबे निवासी लक्सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बैंक ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें