फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ए प्रमाणपत्र परीक्षा में 661 कैडेट्स हुए शामिल

Sun, 18 Jan 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
चार केंद्रों में आयोजित हुई शारीरिक व लिखित परीक्षा
विज्ञापन


रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तहत कनिष्ठ स्कंध के एनसीसी कैडेट्स की ए प्रमाणपत्र परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-1, रुड़की में संपन्न हुई। इसके अलावा तुगलपुर, गुरुकुल नारसन व भगवानपुर में भी विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल अमन कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित परीक्षा में कुल 661 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान कैडेट्स की शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, वेपन क्राफ्ट एवं मैप रीडिंग के माध्यम से किया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा हुई। रुड़की केंद्र पर सर्वाधिक 275 कैडेट्स ने परीक्षा प्रभारी फर्स्ट ऑफिसर नीरज नौटियाल, कनिष्ठ स्कंध एनसीसी अधिकारी, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की के देखरेख में परीक्षा दी। इस मौके पर सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, सुनीता नौटियाल, रेणु देवी, पंकज बेंजवाल, अरुण कुमार, केयरटेकर नीलिमा छेत्री, सचिन कौशिक, सूबेदार सुनील कुमार, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूरन सिंह सहित बटालियन के प्रशिक्षण प्रभारी रवि कपूर, डीईओ हवलदार धर्म सिंह, डीईओ संदीप बुड़ाकोटी, अनुज गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें