फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बकाए का भुगतान न होने से किसान परेशान-गुलशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा की अब तक सरकार ने वर्ष 2018 का गन्ने का भुगतान नहीं किया है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही किसानों के बकाए का भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को किसानों की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि वर्ष 2018 का 239 करोड़ रुपये बकाया है। अगले सत्र का भी 700 करोड़ का बकाया हो गया है। राज्य सरकार किसानों का भुगतान कराने में असफल है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल बाहर से गन्ना खरीद कर रही हैं, साथ ही चीनी मिल पर गन्ने की घटतौली की जा रही है। किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा की किसान हित में स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी समाधान नहीं है बल्कि किसानों को फसल का उचित दाम दिया जाना जरूरी है। इस मौके पर चौधरी मेहर सिंह, अखिल हसन, राव साजिद, हाजी मुस्तकीम, गुफरान, सुलेख मास्टर, इरशाद, विजेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें