फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बच्चे में मिले एचआईवी पॉजिटिव के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सरकारी अस्पताल के निरीक्षण में दौरान उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट से शिकायत की कि स्थानीय ब्लड बैंक से खून चढ़वाने के बाद उसके छह साल के बेटे में एचआईवी पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं। इस पर अधिकारी भी हतप्रभ रह गए । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जब सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने गई तो हरियाणा से आए एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसका छह साल का बेटा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। उसका आरोप था कि उसका बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था। पिछले दिनों वह किसी काम से परिवार के साथ रुड़की आए थे तब उसकी तबियत खराब होने पर उन्होंने उसे रुड़की के ब्लड बैंक से उसे खून चढ़वाया था। छह बार अलग-अलग तारीखों में उसे खून चढ़ाया गया। इसके बाद जांच की गई तो उसमें एचआईवी पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सीएमएस डॉ. अरविंद मिश्रा और ब्लड बैंक की पैथोलोजिस्ट रीतू खेतान से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि उनके यहां पूरी जांच करने के बाद ही खून चढ़ाया जाता है। ऐसे में कोई चूक होने की गुंजाइश ही नहीं है। उनका कहना था कि बच्चे का इलाज पहले हरियाणा में चल रहा था वहां भी उसे इंजेक्जन लगे । हो सकता है कि उससे इंफेक्शन हुआ हो। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें