फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एटीएम से पैसे निकालने के बाद किसान के खाते से निकले 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की ओर से एटीएम से नकदी निकालने के कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल दिए गए। पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




ग्राम झबीरन जट्ट निवासी अमरपाल ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि एक फरवरी को वह मंगलौर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। करीब दोपहर एक बजे अमरपाल ने एटीएम से पहले 10 हजार रुपये और फिर 5 हजार समेत कुल 15 हजार रुपये निकाले।



दोपहर 1:28 बजे पैसे निकालकर जाने के करीब 18 मिनट बाद ही अमरपाल के मोबाइल पर धड़ाधड़ तीन मैसेज आए। उसके खाते से 30 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये करके कुल 60 हजार रुपये और कट गए। पीड़ित ने बताया कि अचानक उसके खाते से बड़ी रकम कटने का मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन




िपीड़ित अमरपाल ने कोतवाली मंगलौर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और उसकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने में मदद की जाए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। अब पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के जरिए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें