फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पैरामिलिट्री जवान के खाते से 55 लाख गायब, स्टेटमेंट निकलवाई तो उड़े होश, बैंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 11:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)।

सार

पैरामिलिट्री के जवान ने अपने मोबाइल से कुछ पैसे ट्रांसफर किए तो उसे पता चला कि उसके खाते में 1851 रुपये बचे है। बाकी रुपये खाते से गायब हैं। पीड़ित जब ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया और बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो मैनेजर ने पीड़ित को बताया कि उसका पैसा कंपनियों में ट्रांसफर हुआ हैं। उसके खाते में 21 लाख रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
money - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरामिलिट्री के जवान के पीएनबी में जमा 55 लाख रुपये खाते से गायब हो गए। जवान का आरोप है कि बैंक के ही कर्मचारी ने किसी से मिलकर यह ठगी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला गांव निवासी प्रेम सिंह राठौर ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पैरामिलिट्री फोर्स में त्रिपुरा राज्य राइफल आईआर में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने करीब 10 साल पहले पीएनबी शाखा धनौरी में अपना खाता खुलवाया था। धनौरी से उसका खाता कलियर पीएनबी बैंक में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसने अपने परिवार के लिए प्लॉट खरीदने के लिए अपने वेतन से बचाई गई धनराशि खाते में जमा कर रखी थी।

जब उसने अपने मोबाइल से कुछ पैसे ट्रांसफर किए तो उसे पता चला कि उसके खाते में 1851 रुपये बचे है। बाकी रुपये खाते से गायब हैं। पीड़ित जब ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया और बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो मैनेजर ने पीड़ित को बताया कि उसका पैसा कंपनियों में ट्रांसफर हुआ हैं। उसके खाते में 21 लाख रुपये बचे हैं।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वह 21 नवंबर 2023 को फिर से बैंक में गया तो यह रुपये भी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। जब उसने बैंक मैनेजर से रुपयों के गायब होने के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मचारी व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके खाते से यह रुपये निकाले हैं। पीड़ित के खाते से 55 लाख रुपये निकाले गए हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: निवेशक सम्मेलन को लेकर उत्साह...आज और कल दो दिन आम जनता के लिए खुली रहेगी स्थल पर लगी प्रदर्शनी
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर 55 लाख रुपये का गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। खाते से रुपये कैसे निकाले गए। किसके खाते में यह रुपया ट्रांसफर हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है। मामले में बैंक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें