फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा खटका निवासी एक किसान का घर के आंगन में खड़े एक पेड़ पर हाथों से बंधा शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला कि किसान की पत्नी व बच्चे मायके गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा खटका निवासी प्रताप सैनी (30) पुत्र स्व. आशाराम सैनी का बुधवार की सुबह घर के आंगन में खड़े पेड़ पर शव लटका मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई प्रशांत बहुगुणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। जहां एक ग्रामीण ने बताया कि वह सुबह किसी काम से प्रताप सैनी से मिलने उसके घर आया था, लेकिन घर के अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसने अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रताप सैनी का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था और आगे की तरफ उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। इस बीच पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि प्रताप दो दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल छोड़कर आया था। साथ ही वह सुबह पशुओं के लिए चारा लेकर आया था। घटना की सूचना पुलिस ने उसकी पत्नी को दी। सूचना मिलते ही पत्नी व बच्चे घर पहुंचे। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शव के आसपास व घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले ही प्रताप के पिता की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें