फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच स्कूलों में बनेगी अटल टिंकरिग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। अभिलाषी जनपद हरिद्वार के पांच स्कूलों में अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिग लैब बनाई जाएगी। अटल टिंकरिग लैब के लिए चयनित विद्यालयों को विभिन्न चरणों में बीस-बीस लाख रुपये दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पांच स्कूलों का चयन कर सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

शिक्षा के स्तर को लेकर हरिद्वार जनपद अभिलाषी जनपद है। इसके चलते सरकार अभिलाषी जनपदों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर गैरअभिलाषी जनपदों में शामिल करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से शिक्षा विभाग से पांच स्कूलों के नाम मांगे गए हैं, जिनमें अटल इनोवेशन (नवाचार) मिशन के अंतर्गत अटल टिंकरिग लैब स्थापित की जा सके। इन स्कूलों का चयन बालिकाओं की संख्या आदि मानकों के आधार पर किया जाना है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मानकों के आधार पर पांच स्कूलों का चयन किया है। इसमें जीजीआईसी झबरेड़ा, जीजीआईसी ज्वालापुर, जीआईसी इमलीखेड़ा, जीआईसी मुंडाखेड़ा व जीआईसी मुंडाखेड़ा कला का चयन किया गया है। जनपद के अधिकारियों ने पांचों स्कूलों के नाम अटल टिंकरिग लैब के लिए उच्चाधिकारियों को भेजे हैं। इन विद्यालयों को अटल टिंकरिग लैब बनाने के लिए विभिन्न चरणों में बीस-बीस लाख रुपये मिलने हैं। इस लैब को स्थापित करने का उद्देश्य विज्ञान की नवीनतम तकनीकी की जानकारी बच्चों को दी जानी है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंदराम जयसवाल ने बताया कि पांच स्कूलों में लैब स्थापित की जाएगी।
राजकीय स्कूलों से भी मांगे गए आवेदन
एक और जहां सरकार की ओर से पांच स्कूलों के नाम मांगें गए हैं, वहीं राजकीय स्कूल भी अटल टिंकरिग लैब के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन स्कूलों में से उन्हीं स्कूलों में लैब स्थापित की जाएगी, जिन्हें सरकार द्वारा चयनित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद राम जयसवाल ने सभी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आवेदन करने के लिए आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक दस स्कूलों की ओर से इसके लिए आवेदन किए जा चुके हैं। जबकि तिथि 31 मार्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें