फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री ने ग्राम समाज की भूमि पर खोला गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। अकबरपुर ऊद गांव के ग्रामीणों श्री सीमेंट फैक्ट्री पर जबरन ग्राम समाज की भूमि पर गेट खोलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस बाबत ग्राम प्रधान के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अकबरपुर ऊद गांव के ग्रामीण ग्राम प्रधान पवन सिंह की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम को बताया कि ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से श्री सीमेंट फैक्ट्री की मनमानी से परेशान हैं। उनका कहना था कि कंपनी ने अपनी फैक्ट्री का गेट जबरन दक्षिण दिशा में खोल दिया है। उनका कहना था कि जिस दिशा में फैक्ट्री प्रबंधन ने गेट खोला है वह भूमि ग्राम समाज की है। उनका कहना था कि जब उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से गेट बंद करने की मांग की, तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था किफैक्ट्री से उड़ने वाले सीमेंट से उनकी फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से खोले गए गेट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने ग्रामीणों को मामले में तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान पवन सिंह, फूल सिंह, प्रदीप, राजेश, प्रीतम कुमार, नाथीराम एवं विजय पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें