फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पूछे मीडिया से जुड़े सवाल, किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लक्सर।
जमदग्नि पब्लिक स्कूल में मीट द प्रेस कार्यक्रम में चेयरमैन ओमप्रकाश जमदग्नि कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को लक्सर के पीपली गांव में स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मीडिया के लोगों से पत्रकारिता के विषय रोचक जानकारियां हासिल की। प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही उसे कड़ी चुनौती के साथ पूरा करना चाहिए। इस मौके पर प्रो. पीएस चौहान, एसएमजेएन डिग्री कालेज पूर्व प्राचार्य प्रो. शिव शंकर जायसवाल, रजनीकांत शुक्ल, आदेश त्यागी से स्कूली बच्चों ने मीडिया से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर सवाल पूछने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूजा रस्तोगी ने किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक जमदग्नि, विपिन कुमार शर्मा, नेहा चावला, दीप्ति, करीना, निश्चल, दीपिका, अलका वर्मा, मीणा ठकराल, सुनीता, कविता सैनी, अनीता वालिया, सोनी शर्मा आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें