फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपशरृक्षा अधिकारी की ओर से तीन स्कूलों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
मौसम विभाग की ओर से तेज आंधी और बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित करने के बाद भी कुछ सरकारी स्कूलों के खुले रहने पर उपखंड शिक्षा अधिकारी ने तीन स्कूलों के प्रधाध्यापकों का जवाब तलब किया है। मौसम विभाग के अलर्ट पर डीएम ने आंगनबाड़ी से लेकर इंटरमीडिएट स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया था।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी कुछ स्कूलों के खुलने की प्रशासन को सूचना मिली है। इस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के निर्देश पर उपशिक्षा अधिकारी रीना राठौर ने रुड़की के लिटिल स्टार चिल्ड्रन एकेडमी आदर्शनगर, सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिविल लाइन और चौधरी रणजीत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल नंद विहार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मौसम विभाग के अलर्ट पर डीएम की ओर से स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देशों की अवहेलना की गई है। नोटिस में पूछा गया कि प्रबंधन स्कूलों को खोलने का उचित कारण बताएं। डीएम ने साफ निर्देशों की अवहेलना पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी थी। अब स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल खोलने का कोई उचित कारण नहीं बताया गया तो उनके खिलाफ प्राथमिक दर्ज होनी तय है। उपखंड शिक्षा अधिकारी रीना राठौर का कहना है कि जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें