फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी के बाद महिला गंगनहर में कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पति से किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद नाराज विवाहिता ने गंगनहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। डूबती महिला को बचाने के लिए कूदे युवक ने काफी प्रयास करने के बाद महिला को बाहर भी निकाल लिया लेकिन अस्पताल पहुंचाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। देर शाम तक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन कभी सिविल लाइंस कोतवाली तो कभी गंगनहर कोतवाली घूमते रहे दोनों ही कोतवाली के अधिकारी मामलेे को अपने क्षेत्र का नहीं बताकर टालते रहे। बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

गीताजंलि विहार, रुड़की निवासी ज्योति बंसल 28 साल पत्नी अनूप बंसल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे गणेशपुर पुल के पास पहुंचकर गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तभी उधर से गुजर रहे दीपक नामक युवक ने महिला को बचाने का प्रयास किया। काफी दूर तक कोशिश करते हुए उसने पीरबाबा कालोनी के पास महिला को बाहर निकाल लिया। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुल के पास से महिला द्वारा छोड़ा गया एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस के अनुसार इस नोट में महिला ने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। अंग्रेजी में लिखे गए सुसाइड नोट में अपनी मौत की सूचना अपने घरवालों को देने की बात कही है।
सूचना मिलने पर महिला का पति अनूप बंसल और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। इस मामले में गंगनहर कोतवाली मामले को सिविल लाइंस को मामला बताती रही जबकि सिविल लाइंस कोतवाली के अधिकारी गंगनहर का मामला बताते रहे। जिस कारण परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए भटकते रहे । दोपहर बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया लेकिन तब तक देर हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मृतका के पति अनूप ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से सुबह बेटी को स्कूल नहीं भेजे जाने को लेकर मामूली कहा सुनी हुई थी। इससे ज्सादा कोई बात नहीं हुई। जिस पर उसने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। अनूप के अनुसार करीब छह साल पहले उनकी शादी हु़ई थी। उसकी पांच साल और सवा एक साल की दो बेटियां हैं। सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी मुजफ्फरनगर से रुड़की पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें