फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

514 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सिविल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर के दो केंद्रों पर सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 514 ही अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।
विज्ञापन

रविवार को लक्सर स्थित केवि इंटर कॉलेज में कुल 850 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था। केंद्र में 516 अभ्यर्थी ही पहुंचे। उधर, गर्ग डिग्री कॉलेज में 456 बच्चों को परीक्षा देने के लिए आना था लेकिन निर्धारित समय तक 276 बच्चे ही परीक्षा देने पहुंचे। बाकी के 180 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद चंदपुरी बांगर के परीक्षार्थी प्रवीण गोयल व पूजा रानी ने बताया कि पेपर काफी अच्छा गया है। रुड़की की सोनिका कौर, अर्पित शर्मा, प्रगति, मोहम्मद शहजाद, मनोज कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान होने के कारण परीक्षा के परिणाम में कट ऑफ लिस्ट काफी नीचे रहेगी। इसके चलते अच्छा पेपर करने के बावजूद सिलेक्शन होना मुश्किल होगा। केवि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीएस लोहिया ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक संजीव प्रकाश चतुर्वेदी ने दोनों केंद्रों का दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें