पुलिस ने गन्ना कोल्हुओं पर सत्यापन अभियान चलाया। मजदूरों का सत्यापन न कराने पर पांच संचालकों से 50 हजार का जुर्माना वसूला गया जबकि पुलिस एक्ट के तहत 15 चालान कर 3750 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में किरायेदारों, मजदूरों और रेहड़ी वालों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन न कराने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने क्षेत्र के गन्ना कोल्हुओं पर मजदूरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पांच गन्ना कोल्हुओं पर मजदूर बिना सत्यापन के काम करते मिले। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि सत्यापन न कराने पर 50 हजार का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा 15 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 3750 रुपये शुल्क वसूला गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद