फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल अस्पताल की ओपीडी में 450 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 450 के पार पहुंच गई। इनमें वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पताल में आने वाले मरीजों में करीब 60 प्रतिशत मरीज वायरल से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। इसके बाद ओपीडी कमरों के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही। वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को जांच के बाद दवाएं दीं और मौसम में बदलाव के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी। इसी दौरान अस्पताल की विद्युत व्यवस्था करीब आधे घंटे तक बाधित रही। बिजली चले जाने से ओपीडी में बैठे मरीजों के साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर तक पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से मरीज उमस भरी गर्मी में परेशान नजर आए। मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि बिजली जाने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में अस्पताल में जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें