फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का झांसा देकर खाते से 42 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट का झांसा देकर खाते से हजारों की रकम साफ कर ली। महिला ने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आ रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार निवासी शालिनी ने तहरीर देकर बताया कि वह घरेलू सामान की ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं। बृहस्पतिवार को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी का कर्मचारी बात कर रहा है। वह उनकी कंपनी से ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं।



कंपनी की ओर से उन्हें अब खरीदारी करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। छूट का लाभ पाने के लिए उन्हें कंपनी की ओर से एक लिंक भेजा जा रहा है। लिंक खोलकर सभी शर्तें और किस सामान पर कितनी छूट मिल रही है इसकी जानकारी पता कर सकती हैं। कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया।
विज्ञापन


उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं था। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से 42 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें