फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के खाते से 40 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ऑनलाइन कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने हजारों की रकम साफ कर दी। पीड़ित कारोबारी के पास मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अंकुर कुमार ऑनलाइन कपड़े बेचते हैं। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह कुछ कपड़े खरीदना चाहता है। बातों में उलझाकर उसने व्हाट्सएप पर एक बार कोड भेजा। इसे स्कैन करते ही चार बार में अंकुर के खाते से 42 हजार रुपये निकल लिए। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद वह नंबर बंद हो गया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। मामले को साइबर सेल भेजकर भी जांच कराई जाएगी। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी आईडी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें