फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि अधिग्रहीत जाने का विरोध, टीम को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। करौंदी गांव में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कब्रिस्तान की भूमि का कुछ भाग भी अधिग्रहीत किया जा रहा है जिसे लेकर करौंदी तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सामूहिक विरोध किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची टीम के सामने मांग रखी कि कब्रिस्तान की भूमि अधिग्रहीत करने से पहले उन्हें अन्य स्थान पर इसके लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाए जिसे लेकर भूमि समतलीकरण करने पहुंची टीम और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक झड़प भी हुई। बाद में टीम को लौटना पड़ा ।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब दो महीने से भूमि अधिग्रहण किए जाने का काम चल रहा है। जिसे लेकर करौंदी गांव के पास कब्रिस्तान की भूमि पर भी करीब छह बीघा भूमि अधिग्रहीत करते हुए समतलीकरण का कार्य होना था। जिसे समतलीकरण करने के लिए अधिग्रहण टीम मौके पर पहुंच गई। कब्रिस्तान की भूमि पर समतलीकरण किए जाने की बात को लेकर करौंदी और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि कब्रिस्तान की साढे़ आठ बीघा भूमि में से छह बीघा भूमि अधिग्रहीत की जा रही है लेकिन इसके बदले में उन्हें कोई भूमि भी नहीं उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कब्रिस्तान के लिए इस के बदले अन्य स्थान पर कहीं भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी । घंटों तक जद्दोजहद के बाद भूमि अधिग्रहण करने पहुंची टीम को भी लौटना पड़ा। सामूहिक विरोध करने वालों में इलियास, मोहम्मद फारुख, सुल्तान, इनाम, दिलबहार, तौहीद, बाबू हसन, हनीफ मोहम्मद, हनीफ, असलम, उस्मान, कयूम और असगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें