फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छी मोहल्ला चौक स्थित एटीएम में एक व्यक्ति से ठग ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पश्चिमी अंबर तालाब निवासी राशिद अहमद शुक्रवार को एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। मशीन से पैसे न निकलने पर एक युवक ने उनकी मदद की पेशकश की। झांसे में आकर राशिद ने उसे कार्ड दे दिया। इस दौरान आरोपी ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें दूसरे एटीएम पर जाने को कहा और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद राशिद के मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तब उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें