फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऋषिकेश में जमीन दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण से 40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक ग्रामीण ने महिला समेत चार लोगों पर जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि गिरोह कई और लोगों से ठगी कर चुका है और रकम वापस मांगने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




मंगलौर क्षेत्र स्थित गांव गदरजड्डा निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि करीब दो साल पूर्व उनकी मुलाकात सत्संग में क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने बताया था कि ऋषिकेश में एक नामी कंपनी मालिक अपनी कंपनी लगा रहा है और उसे जमीन की जरूरत है। महिला ने बताया था कि ऋषिकेश में काफी जमीन पड़ी है।

वह उस जमीन में अपना पैसा लगाते हैं तो कंपनी मालिक उसे अच्छे दाम में खरीद लेगा। इसके बाद महिला ने अपने तीन साथियों से देहरादून के एक होटल में मुलाकात कराई थी। उक्त लोगों ने भी उन्हें मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया था। उनकी बातों में आकर वह जमीन में पैसा लगाने के लिए तैयार हो गए। इसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपये में जमीन बेच दी थी। इसके बाद 40 लाख रुपये की रकम महिला और उसके तीन साथियों को नकद व चेक के माध्यम से दी थी।
विज्ञापन




रकम लेने के बाद महिला और उसके तीन साथियों ने उन्हें ऋषिकेश में एक जमीन दिखाई थी। इसके बाद बताया था कि वह जल्द ही कंपनी मालिक से मुलाकात कर जमीन अच्छे दाम में बिक्री करवा देंगे और उन्हें 40 लाख रुपये की रकम मुनाफे के साथ देंगे। आरोप लगाया कि रकम लेने के बाद उक्त लोगों ने न ही जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की है। वह पिछले दो साल से लगातार अपनी रकम वापस मांग रहे हैं लेकिन चारों बहानेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उक्त लोगों ने उल्टा उनके खिलाफ ही देहरादून में एक झूठा केस दर्ज करवा दिया है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें