फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हुई सुचारू

Wed, 31 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लगी शिवाजी कालोनी और अशोक नगर में बिजली आपूर्ति 36 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को बिजली के अलावा दिनभर पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


रुड़की और मंगलौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह पांच बजे तार टूटने से बिजली गुल हो गई थी। उसी दौरान ढंडेरा के पास शिवाजी कालोनी और अशोक नगर में ट्रांसफार्मर भी जवाब दे गया। मंगलवार देर शाम अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। लेकिन उक्त दो कालोनियों के सैकड़ों लोग बुधवार को दिनभर भी परेशान रहे। उपभोक्ता बार-बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन हीलाहवाली के कारण देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी।

क्षेत्र के पंचायत सदस्य सतीश नेगी का कहना है कि 36 घंटे से भी अधिक बिजली गुल हुए बीत गए, लेकिन अभी तक ऊर्जा निगम कर्मचारियों के दर्शन नहीं हुए। उन्होंने बताया कि दिनभर पानी के लिए भी क्षेत्रवासी परेशान रहे। पेयजल के लिए भी लोगों केा हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। यही नहीं दिनभर लाइन गुल रहने से मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया। लोगों के घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें