फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर 3.45 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार में साझेदार बनाने का झांसा देकर युवक से 3.45 लाख की रकम हड़प ली गई। छह माह बाद भी रकम वापस नहीं मिलने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। युवक ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी मोहित पंवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी रोहित कुमार व उसके पिता आनंद कुमार सेठ निवासी बंघेडी महावतपुर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की के साथ उसकी जान पहचान थी। दोनों ने उसे अपने कारोबार में साझेदार बनाने का प्रस्ताव देते हुए कुछ समय के लिए उससे पैसे उधार मांगे थे।



उनकी बातों पर भरोसा कर उसने 24 अक्तूबर 2024 से 17 नवंबर 2024 के बीच उनके बताए गए श्री साईं ट्रांसपोर्ट कंपनी के महाराष्ट्र और रुड़की में संचालित बैंक खातों में 3.45 लाख की रकम अलग - अलग किस्तों में ट्रांसफर करा दी। छह माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसकी रकम वापस नहीं की। कई बार तकादा करने के बावजूद पैसे वापस नहीं मिलने पर वह उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि आरोपी पिता - पुत्र इसी प्रकार लोगों को अपनी ठगी के जाल में फंसाकर उनसे रकम ठगते हैं। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। मोहित पंवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें