ऊर्जा निगम की टीम ने सुल्तानपुर नगर पंचायत में बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 मीटर उखाड़े हैं। 15 विद्युत कनेक्शन काटे गए।
सुल्तानपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम बिजली चोरी और बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार और मंगलवार को ऊर्जा निगम के जेई पवन सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में बिजली बकाया बिल उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक लाख से ऊपर के बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के 27 विद्युत मीटर उखाड़े हैं। इसके साथ-साथ सात मीटर 50 हजार से ऊपर के बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के उखाड़े गए हैं। 10 हजार से ऊपर के बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के 15 विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। जेई पवन सक्सेना ने बताया कि बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।