फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बुग्गी में लदी सूखी पत्ती में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलगढ़ गांव से मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बुधसिंह अपनी भैंसा बुग्गी में गन्ने की सूखी पत्ती लादकर सुल्तानपुर कस्बा स्थित गन्ना कोल्हू में सूखी पत्ती को बेचने के लिए जा रहा था। जैसे ही बुधसिंह गन्ने की सूखी पत्ती से लदी भैंसा बुग्गी लेकर सुल्तानपुर के हनुमान चौक के पास पहुंचा तो रास्ते किनारे लगे ट्रांसफार्मर के तारों से भैंसा बुग्गी में लदी सूखी पत्ती छू हो गई। इससे आग लग गई। भैंसा बुग्गी में लदी पट्टी में आग लगी देख आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर भैंसा-बुग्गी स्वामी के साथ मिलकर बुग्गी को लक्सर-हरिद्वार रोड पर ही पलट दिया। सूचना पर नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और जलती हुई पत्ती को बुझाने के साथ ही उसे वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें