फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3238 किसानों को मिलेगा 20 करोड़ का लोन

विज्ञापन
रुड़की बीटी गंज स्थित जिला सहकारी बैंक में पत्रकारों से वार्ता करते चेयरमैन प्रदीप चौधरी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत हरिद्वार जिले में 3238 किसानों को 20 करोड़ रुपये का लोन शून्य फीसदी ब्याज पर बांटा जाएगा। शनिवार को जिले के छह ब्लॉकों में आयोजित होने वाले ऋण वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और जिले के सभी विधायक शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को बीटी गंज स्थित सहकारी बैंक में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को अल्पकालीन ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक लाख तक दिया जाएगा। कृषि कार्य के लिए तीन लाख तक के ब्याज रहित मध्यकालीन ऋण सहकारी बैंक और समितियों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में छह फरवरी को एक साथ ऋण बांटा जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून से करेंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के छह ब्लॉकों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 3238 किसानों को 20 करोड़ रुपये का लोन शून्य फीसदी ब्याज पर दिया जाएगा। एक सदस्य को 50 हजार से तीन लाख का लोन दिया जाना है।
--
सात जगह होगा कार्यक्रम
जिले में सात स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। रोशनाबाद जिला मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भाग लेंगे। बहादराबाद ब्लॉक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद शामिल होंगे। रुड़की ब्लॉक में विधायक प्रदीप बत्रा और कलियर विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर ब्लॉक में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर और भगवानपुर विधायक ममता राकेश मौजूद रहेंगी। खानपुर ब्लॉक में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उपस्थित होंगे। नारसन ब्लॉक में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन रहेंगे। लक्सर ब्लॉक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें