फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भारत को जानो लिखित परीक्षा में 32 हजार छात्र शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की देहरादून और पौड़ी की शाखाओं को छोड़कर सभी शाखाओं में सोमवार को भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि परीक्षा का आयोजन पूरे देश में 31 अगस्त को किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पश्चिम प्रांत में इस वर्ष 32 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल रहे हैं। इनमें जूनियर वर्ग (कक्षा छह से आठ) में 15,500 से अधिक और सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से 12) में 16,500 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। गत वर्ष 21,667 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंघल ने बताया कि हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते 13 दिन और देहरादून में अत्यधिक बारिश के कारण जिलाधिकारी की ओर से 10 दिन का अवकाश घोषित होने के बावजूद शाखाओं के दायित्वधारियों ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। संयोजक संस्कार डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद प्रत्येक विद्यालय से वर्गवार सर्वाधिक अंक पाने वाले दो विद्यार्थी शाखा स्तर के मौखिक प्रश्न मंच में प्रतिभाग करेंगे। चयनित विद्यार्थी आगे प्रांत, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें