फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमीन में साझे का झांसा देकर 32 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर निवासी कामिल अहमद से जमीन के कारोबार में साझेदार बनाने का झांसा देकर 32 लाख की ठगी कर ली गई। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कामिल अहमद ने बताया कि उनकी मुलाकात अख्तर निवासी अमीरपुर शूदा (बिजनौर) के जरिये शहजाद निवासी लंढौरा, कुनाल शर्मा निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर, मधु उपाध्याय निवासी नंद विहार फेस-1 देहरादून और शिवाली मैथ्यू निवासी सुनहरा से कराई गई।

आरोपियों ने दावा किया कि सुनहरा में 30 बीघा जमीन का एक करोड़ प्रति बीघा के हिसाब से सौदा तय है और एग्रीमेंट मधु उपाध्याय के नाम से किया गया है। आरोप है कि 50 प्रतिशत हिस्सेदारी और मोटे मुनाफे का लालच देकर कामिल से दो बार में 32 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन




इसके बाद 50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी शिवाली मैथ्यू के नाम से बनवाया गया लेकिन संदेह होने पर जब पीड़ित ने जमीन का इकरारनामा अपने नाम कराने को कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। पीड़ित द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर केवल 32 लाख रुपये लौटाए गए जबकि बाकी रकम देने से इन्कार कर धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें