ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
डॉक्टर बीआर आंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को प्रीत विहार स्थित आंबेडकर चेतना भवन में बाबा साहेब का 128वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने लोगों को शिक्षित बनो, संगठित रहो का संदेश दिया था। इस दौरान लोगों से बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।
समिति के अध्यक्ष बाबूराम टपरानिया ने कहा कि समाज को एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ममता राकेश, देशराज कर्णवाल और प्रदीप बत्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि लोगों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज का उत्थान करना चाहिए। इस दौरान सोमवीर सिंह, स्वराज सिंह, बलीराम पेगवाल, रविंद्र, नरेंद्र, प्रताप सिंह, विकास चौधरी, विकास चौधरी, मुकेश, चंद्रपाल सिंह, मनोज कुमार, गोपाल सिंह, शानु कुमार, धीर सिंह, अनिल कुमार, रावत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से केएलडीएवी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता करते हुए जल सिंह एवं मुख्य वक्ता किसलय कुमार ने कहा कि भारत रत्न आंबेडकर ने हमेशा ऊर्जा और उमंग के साथ समाज व राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता ने शिक्षित बनो-संगठित रहो के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रताप, डॉ. विनोद, डॉ. नितिन, राजपाल, नितिन, डॉ. राजेश, गौरव, सागर, हरपाल, योगेश, अंशुल, अमरीश, अशोक आर्य, नर सिंह, जयवीर, रमेश, गोविंद, देवेंद्र, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।