फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों और किसानों की सुध नहीं ले रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फ्लॉप है। किसानों और मजदूरों को भूलकर सरकार अपने भत्तों को बढ़ाकर जेब भर रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा स्थित भक्तोवाली गांव में रविदास मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत मजदूरों को भी आज की महंगाई के हिसाब से पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। इकाइयों के प्रबंधक मजदूरों का शोषण कर रही है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा युवाओं को संत रविदास के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर विधायक ममता राकेश, विधायक एमएलसी गजय सिंह, राव कुरबान अली, राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, सुलेमान, मामचंद त्यागी, सोहन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें