फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड को पेन कार्ड से लिंक कराने को लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगलौर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराने के लिए शिविर लगाने का फैसला लिया गया है। जिन गांवों में भूमि न मिलने के कारण आंगनबाड़ी भवन नहीं बने हैं। उनसे धनराशि वापस लेकर दूसरे गांवों को दी जाएगी। इसके साथ ही खराब हैंडपंपों को ठीक करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को कुरड़ी स्थित ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। मुख्य विकास अधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जिन स्कूलों के भवन जर्जर हैं उन्हें नए सिरे से बनाने के लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने ऐसे स्कूलों की सूची बनाकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खराब हैंडपंपों की सूची तैयार करने को कहा ताकि इनकी मरम्मत कराई जा सके। डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी ने कहा कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की कवायद तेज की जानी चाहिए इसके लिए ब्लॉक कार्यालय पर शिविर लगाकर कार्य किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र कुमार ने की। संचालन बीडीओ केके पंत ने किया। मौके पर पुष्पेंद्र चौहान, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें