फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: क्रय केंद्र पर सरकारी गोदाम में पहुंचा 314 क्विंटल गेहूं

Fri, 17 Apr 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्र पर 13 किसान करा चुके हैं भारत खरीद ऐप से रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

रुड़की। नगर में गेहूं खरीद के लिए स्थापित क्रय केंद्र में किसान 314 क्विंटल गेहूं सरकारी गोदाम में जमा करा चुके हैं। गेहूं खरीद पर एक किसान को दो लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। केंद्र को सीजन में करीब एक हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के 35 केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो चकी है जो 30 जून तक की जाएगी। बोट क्लब के पास स्थित गेहूं गोदाम के केंद्र पर भी किसान पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर शेरपुर के किसान ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। राजकीय गेहूं क्रय केंद्र (रुड़की) प्रभारी गुलाब रावत ने बताया कि पिछले साल ई-खरीद पोर्टल से किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराकर केंद्र पर गेहूं बेच रहे थे। अब भारत खरीद ऐप के माध्यम से गेहूं की खरीद हो रही है। आधार कार्ड, बैंक डिटेल और जमीन की नकल से किसान अपना क्रेंद पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वर्तमान में 13 किसानों का राजकीय गेहूं क्रय केंद्र रुड़की में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। फिलहाल एक किसान से गेहूं खरीदा गया है जिसको करीब दो लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें