तार चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव में एक किसान के खेत में जा रही एबीसी विद्युत तार चोरी कर ली। ऊर्जा निगम के जेई अश्वनी कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 20 फरवरी की रात को चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी महेंद्र सिंह के खेत में जा रही 290 मीटर विद्युत तार चोरी कर ली। इससे विभाग और किसान को हानि हुई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि विभागीय तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।