फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बीमा पॉलिसी के नाम पर 28.81 लाख की रकम हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा पॉलिसी के नाम पर 28.81 लाख की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। कंपनी के एजेंट मदनपाल ने बीमा कंपनी के एमडी देहरादून निवासी अहसान हैदर और उसके दो भाई शहनवाज, जावेद और एक अन्य मोहसिन खान के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




सेठपुर गांव निवासी मदनपाल की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि वर्ष 2014 में एक परिचित के माध्यम से उसे बीमा कंपनी यूनाइटेड एग्रो लाइफ इंडिया लिमिटेड की जानकारी मिली थी। वह अपने साथी जयवीर के साथ लक्सर में बस स्टैंड के समीप कंपनी के ऑफिस गया था।



यहां आरोपी अहसान हैदर, शहनवाज व जावेद निवासी देहराखास कोतवाली पटेलनगर देहरादून और मोहसिन खान उसे मिले। अहसान ने स्वयं को कंपनी का एमडी बताते हुए उसे फील्ड एजेंट के तौर पर कार्य करने का प्रस्ताव किया। उसने इसे स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


मदनपाल के अनुसार फील्ड एजेंट का कार्य करते हुए उन्होंने स्वयं और कई परिचितों की बीमा पॉलिसी कराते हुए 28.81 लाख की रकम कंपनी में जमा कराई थी। बाद में कोविड के दौरान कंपनी ने ऑफिस बंद कर लिया। इसके बाद भी ऑफिस नहीं खुलने पर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया।



पहले वह उसे पैसे वापस करने का भरोसा दिलाते रहे लेकिन बाद में उन्होंने इससे इन्कार करते हुए पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें