फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यूरिया के 285 बैग कम मिले, दोबारा सीज किया गोदाम

Thu, 30 Apr 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त जांच टीम ने किया समिति गोदाम का निरीक्षण
विज्ञापन

- निरीक्षण रिपोर्ट सहायक गन्ना आयुक्त को भेजी जाएगी

लक्सर। गन्ना समिति के गोदाम में आधी रात के समय उर्वरक की लोडिंग के मामले में गठित संयुक्त जांच टीम ने समिति गोदाम की जांच की। दो दिनों तक चली जांच प्रक्रिया में गोदाम में 285 बैग यूरिया कम पाया गया। जांच पूरी होने के बाद गोदाम को वापस सील कर दिया गया।
विज्ञापन


16 अप्रैल की रात को किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने समिति परिसर में उर्वरक से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। आरोप है कि, ट्रक में लदे उर्वरक को कहीं बेचने के लिए भेजा जा रहा था। मामले में गन्ना समिति के निदेशक अखिल पंवार की ओर से एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रकरण में गन्ना आयुक्त के निर्देश पर सहायक गन्ना आयुक्त ने जांच टीम गठित की है। जांच टीम में शामिल नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित सैनी, हेड कांस्टेबल शमशेर खां, मनोज मिनान और गन्ना समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह सहित अधिकारियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को समिति गोदाम में जांच की। इस दौरान गोदाम की सील हटाकर गोदाम में मौजूद उर्वरक की गिनती कराई गई व 285 बैग यूरिया कम मिला। एनपीके और डीएपी स्टॉक के अनुसार मिला। बताते चलें कि, यूरिया से भरा एक ट्रक 16 अप्रैल के बाद से पुलिस के कब्जे में है। मामले में अब जांच टीम निरीक्षण की रिपोर्ट सहायक गन्ना आयुक्त को भेजेगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। गन्ना समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें