फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर 27 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
मंगलौर में आयोजित तहसील दिवस पर लोगों की शिकायत सुनती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल, एएसडीएम पू? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद मंगलौर में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में 27 शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर शिकायतें नगरपालिका से जुड़ी थीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने लोगों की फरियाद सुनी। लोगों ने लंढौरा रोड पर नाला निर्माण कराने, लंढौरा रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। साथ ही सड़कों और अन्य सरकारी संपत्तियों व तालाबों से कब्जे हटाने की मांग की। सभासद प्रतिनिधि परवेज ने राशन डीलर की शिकायत करते हुए कहा कि वह सही से राशन वितरित नहीं करता है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नंदन कुमार, अवर अभियंता गुरदयाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, एसडीओ विनीत गुप्ता, उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष दिलशाद अली आदि मौजूद रहे।
--
फरियादियों की बाट जोहते रहे अधिकारी
नगरपालिका परिषद मंगलौर और तहसील प्रशासन की ओर से तहसील दिवस के संबंध में कोई प्रचार या सूचना किसी को नहीं दी गई थी। लिहाजा तहसील दिवस में नाममात्र के फरियादी पहुंचे। अधिकारी तहसील दिवस कार्यक्रम में फरियादियों की बाट जोहते रहे। 27 में से आधे से अधिक शिकायतें सभासदों ने की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें