फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रक्तदान शिविर में 27 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 25 Jan 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की एवं श्री राधा कृष्ण सेवा समिति लक्सर के देखरेख में रविवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, लक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ़ हिमांशु ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है बल्कि रक्तदाता का हृदय और रक्त संचार प्रणाली भी स्वस्थ रहती है। शिविर के आयोजन में श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंघल, सचिव एडवोकेट नरेश कश्यप, कोषाध्यक्ष रूपाली गर्ग के साथ ही पंकज सिंघल, गौरव गोयल, सुशील सिंघल, शिवाय गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें