फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तमंचे से फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद किया
विज्ञापन


लक्सर। एक युवक का तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक की पहचान कर शनिवार की रात को पुलिस ने आरोपी शाहिद निवासी ग्राम कुड़ी भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एक युवक का तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। आरोपी की पहचान होने के बाद रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत ने कांस्टेबल महेंद्र चौहान और राजेंद्र बिष्ट के साथ शनिवार की शाम को लक्सर - बालावाली मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने एक व्यक्ति से तमंचा खरीदने की जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें