फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एनआईएच में महाराष्ट्र के 26 अभियंताओं ने सीखा जल संसाधन प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) में महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन विभाग के 26 अभियंताओं का दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 सितंबर से नौ अक्ततूबर तक चले इस कार्यक्रम में अभियंताओं को जल संसाधन प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, बांध सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन एनआईएच के जल संसाधन तंत्र प्रभाग ने महाराष्ट्र इंजीनियरिंग प्रशिक्षण अकादमी (मेटा), नासिक के सहयोग से किया। समापन सत्र में संस्थान के निदेशक डॉ. वाईआरएस राव ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हासिल तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का उपयोग जल संसाधन परियोजनाओं के प्रभावी और सतत प्रबंधन में किया जाना चाहिए। प्रभागाध्यक्ष डॉ. एआर सेंथिल कुमार ने कहा कि अभियंताओं के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ भी जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिंचाई नियोजन, जलाशय संचालन, जल गुणवत्ता, बाढ़ प्रबंधन, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और मृदा एवं जल संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी गई। अभियंताओं ने टिहरी बांध, गंगा नहर की विभिन्न संरचनाओं, जलविद्युत परियोजनाओं और हेन्वल जलग्रहण क्षेत्र का भ्रमण कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, वन अनुसंधान संस्थान और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी का भी भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार नेमा, डॉ. प्रवीण रंगराव पाटिल, डॉ. ऋचा पांडेय और मेटा की समन्वयक स्नेहलता गावड़े सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें