IIपुलिस ने सोहलपुर गाड़ा गांव में एक खेत में छापा मारकर 2.50 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
I
I
I
Iबुधवार की रात गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड एवं गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोहलपुर गाड़ा गांव के खेत में छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि एजाज के खेत में गांव के ही रहने वाले शाहरुख, अरबाज और इस्तखार गोकशी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी कर ली लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2.50 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी गाेविंद कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। I