फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से हाथापाई कर 25 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पेट्रोल कर्मचारी से हाथापाई करते हुए युवक ने 25 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी युवक पर उससे रंजिश रखने आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस आपसी लेनदेन की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गांव निवासी हनी रुड़की सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। शनिवार सुबह वह किसी के लिए शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक के पास लस्सी लेने के लिए गया था। इसी दौरान टोडा निवासी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने हनी के साथ गाली-गलौज कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी।



यही नहीं युवक ने उसकी जेब से 25 हजार रुपये की नकदी छीन ली। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पर आए और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है। हनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उससे रंजिश रखता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें