फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंडी समिति के सचिव के स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के व्यापारियों ने कृषि मंडी समिति के सचिव का स्थानांतरण करने की मांग की है। स्थानांतरण न होने पर उन्होंने अपने लाइसेंस वापस करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने इस बाबत मंडी निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कई दिन पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों ने एक किसान की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी थी। उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। तभी से आढ़त व्यापारियों और मंडी समिति के अधिकारियों के बीच विवाद है। इसी को लेकर रविवार को थोक व्यापारी और आढ़तिया संघ के अध्यक्ष ने मंडी निदेशक को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने बताया कि लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव और कोटद्वार मंडी के एक अधिकारी की क्षेत्र में सक्रिय ग्राम व्यापारियों से साठगांठ है। इसी के चलते ग्राम व्यापारी मंडी शुल्क चोरी कर दूसरे प्रदेश में धान बेच रहे हैं। इसकी वजह से लक्सर के आढ़तियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मंडी सचिव का स्थानांतरण करने की मांग की है। उधर, इस बाबत एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक कराके दोनों के बीच विवाद समाप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें